जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में अनियंत्रित हो रहे कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे प्रदेश में कोविड-19 एक्टिव केस की संख्या 10 हजार से पार चली गयी है। प्रदेश के एक मात्र जालोर जिले को छोड़कर सभी जिलों में कोरोना संक्रमित हैं।
शुक्रवार को प्रदेश में 3300 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें सर्वाधिक जयपुर में 1527, जोधपुर में 440, अलवर में 219, उदयपुर में 189, बीकानेर में 187, अजमेर में 103 और कोटा में 100 संक्रमित मिले हैं। अन्य जिलों में संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे है।
प्रदेश में आज शुक्रवार को जयपुर में 1 और करौली में 1 कुल 2 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 10287 हो गयी है। जालोर जिला छोड़कर हर जिले में संक्रमित हैं। अभी तक सिर्फ एक मात्र जालोर है जहां न तो एक भी कोरोना एक्टिव केस है और न ही आज वहां कोई संक्रमित की पुष्टि हुई है।




