उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में कोरोना वायरस वापस से पैर पसारने लगा है। आज राजस्थान में 24 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे राज्य में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 270 हो गयी हैं। प्रदेश के साथ ही उदयपुर में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
आज मंगलवार को राज्य में सर्वाधिक उदयपुर में 4 और जयपुर में 4 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा आज बीकानेर में 3, अजमेर में 2, अलवर में 2, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, झुंझुनू, जोधपुर और राजसमंद में 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
उदयपुर में आज 806 टेस्ट में 4 संक्रमित निकले

उदयपुर जिले में आज 806 लोगों की कोरोना जांच की गयी है। इसमें 4 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। लगातार आ रहे संक्रमितों से उदयपुर में एक्टिव केस की संख्या 21 हो गयी है। राहत की बात है कि सभी 21 कोरोना संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं और किसी को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आयी है।
आज संक्रमित पाए गए चार लोग शहर के अशोक नगर रोड नंबर 4, कालका माता मंदिर के सामने माधव कॉलोनी, फतहपुरा स्थित असिंसा अपार्टमेंट और सेक्टर 8 स्थित सिद्धी गणपति पार्क कॉम्पलैक्स के रहने वाले हैं।


