जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के रामबाग क्षेत्र में चल रहे एक प्राइवेट स्कूल के दो बच्चों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया हैं। बच्चों के संक्रमित होने का मामला आते ही मेडिकल टीमें स्कूल पहुंच गई हैं। एहतियात के तौर पर इस स्कूल को प्रशासन ने 4 दिनों तक बंद करवाने का निर्णय लिया हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों बच्चे भाई-बहन हैं।
जयपुर के निजी स्कूल के बच्चों के संक्रमित होने की खबर ने उदयपुर के पेरेन्ट्स को भी चिंता में डाल दिया है। कुछ पेरेन्ट्स ने बताया कि वे बच्चों को स्कूल तो भेज रहे हैं, लेकिन ज्यादातर स्कूल में कोविड प्रोटोकॉल की पर्याप्त पालना नहीं हो रही है, स्कूलों में बच्चों का बॉडी टेम्परेचर तक चेक नहीं किया जा रहा है, ऐसे में उन्हें अब बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है।
सौ फीसदी क्षमता से स्कूल खोलने के अगले दिन ही बच्चे संक्रमित पाए गए

संक्रमित पाए गए दोनों बच्चे एक ही परिवार से हैं, ऐसे में एहतियातन जांच के लिए मेडिकल टीम बच्चों के घर भी गयी है। इन दोनों बच्चोंं के संपर्क में आए स्कूल के दूसरे बच्चों की भी मेडिकल टीमों ने जांच शुरू कर दी है, ताकी संक्रमण और ज्यादा नहीं फैले। हालांकि इन बच्चों और उनके परिजनों की चिंता भी बढ़ गई हैं।
स्कूल प्रबंधन का तर्क है कि स्कूल स्टाफ को कोरोना की दोनों वैक्सिन लग चुकी हैं। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर राज्य सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया था। सरकार ने 15 नवंबर से स्कूल 100 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का तय किया था और एक दिन बाद ही
जयपुर के प्राइवेट स्कूल में दो बच्चों के संक्रमित होने का मामला सामने आ गया हैं। इससे चिंता फिर से बढ़ गई हैं।


