उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 7680 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 16705 संक्रमित ठीक होकर अपने घर भी पहुंचे हैं। दुखद है कि आज 127 संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 1517, जोधपुर में 601, कोटा में 427 और उदयपुर में 401 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
राज्य में आज सर्वाधिक मौतें जयपुर में 21, जोधपुर में 10, उदयपुर में 9 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में 1 लाख 43 हजार 974 हो गयी है।
उदयपुर जिले में आज आए 401 संक्रमितों में 213 शहरी क्षेत्र और 188 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। आज 413 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में एक्टिव केस 9454 है। आज आए 401 संक्रमितों में 271 नए केस हैं।


