जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज शनिवार को एक दिन में रिकाॅर्ड 74 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में पहली बार इतने कोरोना संक्रमितों की एक दिन में मौत हुई है। इसमें सर्वाधिक जोधपुर में 11, जयपुर में 9, पाली में 9, कोटा में 8, उदयपुर में 6 और सीकर में 5 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
राज्य में आज 15355 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें जयपुर में 3260, जोधपुर में 2015 और उदयपुर में 1095 संक्रमित मिले हैं। राज्य में आज 4959 लोग ठीक भी हुए हैं और एक्टिव केस 127616 हो गए हैं।
संभाग का हर जिला 100 पार
उदयपुर संभाग के हर जिले में संक्रमितों की संख्या आज 100 से अधिक आयी है। जहां सर्वाधिक उदयपुर में 1095 संक्रमित की पुष्टि हुई है तो चित्तौड़गढ़ में 298, राजसमंद में 278, डूंगरपुर में 254, बांसवाड़ा में 237 और प्रतापगढ़ में 101 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर जिले में आज 3526 लोगों की कोरोना जांच में 1095 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 893 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। आज संक्रमितों में 700 शहरी क्षेत्र और 395 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जिले में आज 6 संक्रमितों की मौत हुई है। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या 11143 हो गयी है।
अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं।



