उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज मंगलवार को 12201 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है और 64 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। सर्वाधिक संक्रमित जयपुर में 1875, जोधपुर में 1545, कोटा में 1382 और उदयपुर में 932 संक्रमित मिले हैं। सर्वाधिक जोधपुर में 17, कोटा में 10, जयपुर में 9 और उदयपुर में 7 संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 85571 हो गयी है।
उदयपुर जिले में आज 3145 लोगों की जांच में 932 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। लाॅकडाउन के बाद भी संक्रमण दर में कमी नहीं आई है। रविवार को (3559 जांचों में 1001 संक्रमित) और सोमवार को (2138 जांच में 702 संक्रमित) भी हुई कोरोना जांचों में 30% लोग संक्रमित पाए गए हैं। यही दर पिछले करीब एक सप्ताह से बनी हुई है, जिसके चलते उदयपुर में सबसे पहले 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू शुरू हुआ, फिर वीकेंड कर्फ्यू और अब राज्यभर में 30 अप्रेल तक पाबंदियों वाला कफ्र्यू लागू है।



