AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अस्पतालों में हिंदुस्तान जिंक हर रोज देगा 5 केएल लिक्विड ऑक्सीजन, विधायकों ने ऑक्सीजन, वेंटीलेटर के लिए दिए 1.05 करोड़

arln-admin by arln-admin
April 20, 2021
Reading Time: 1 min read
hindustan zink gives 5 kilo liter liquid oxygen daily for corona patient


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना के जिले में बढ़ते संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन और वेंटीलेटर सुविधा बढ़ाने के लिए विधायकों ने 1 करोड़ 5 लाख रुपये विधायक मद से दिए हैं। वहीं हिंदुस्तान जिंक ने हर दिन 5 केएल लिक्विड देने पर प्रशासन को सहमति दी है।

कलक्टर चेतन देवड़ा के आग्रह पर अब हिन्दुस्तान जिंक ने हर रोज 5 केएल लिक्विड ऑक्सीजन देने के लिए सहमति जताई है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से ऑक्सीजन की लगातार मांग बढ़ती जा रही है और जितने भी अस्पताल में मरीज आ रहे है उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता है। ऐसे में हिन्दुस्तान जिंक ने अपने दरीबा प्लांट से लिक्विड ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को सहमति देकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। इस पहल से कोरोना पीडि़तों के इलाज में मदद हो पाएगी।

पहला टैंकर दरीबा प्लांट से पहुंचा

हिन्दुस्तान जिंक ने मंगलवार से ही इस आपूर्ति को प्रारंभ कर दिया है। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आपूर्ति के लिए अपने प्लांट में आवश्यक इंतजाम भी कर लिये है और मंगलवार को ही 5 केएल लिक्विड ऑक्सीजन का पहला टैंकर दरीबा प्लांट से भरकर उदयपुर पहुंच गया।

जिला परिषद सीईओ डॉ मंजू ने बताया कि जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप व गंभीर मरीजों की संख्या में दिन.प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। इस पर उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा तथा सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा को फोन पर निवेदन किया गया था। इस पर तीनों विधायकों द्वारा कोरोना संक्रमण को दूर करने की प्रतिबद्धता दर्शाते हुए समग्र जनहित में 25-25 लाख रुपयों के ऑक्सीजन कॉन्सेन्टेªटर खरीदने की अनुशंसा की है। इस पर जिला परिषद द्वारा तुरंत स्वीकृति जारी कर दी गई है। नके अतिरिक्त मावली विधायक धर्मनारायण जोशी द्वारा 30 लाख के 2 वेंटीलेटर उपकरण क्रय करने की अनुशंसा की है। जिसके लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है।

Tags: hindustan zinkliquid oxygenoxygen concentratorUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .