जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 10514 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं 42 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में आज सर्वाधिक जयपुर में 1963, जोधपुर में 1695, कोटा में 1116 और उदयपुर में 1001 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
राज्य में आज सिर्फ 10 जिलों में ही 100 से कम संक्रमित मिले हैं, बाकि सभी जिलों में 100 से अधिक संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में आज 42 मौतों में सर्वाधिक कोटा में 13 संक्रमितों और जोधपुर में 7 संक्रमितों की मौत हुई है।
अधिकारियों ने कहा आजीविका से ज्यादा जरूरी जिंदा रहना है
कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रीव्यू चल रही है। इसमे अधिकारियों ने लॉकडाउन करने की सिफारिश की। एसएमएस प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी ने कहा हम लॉकडाउन करके लोगों को बचा सकते है, ये आखिरी मौका है, हमें जीवन बचाना है, आजीविका से ज्यादा जरूरी जिंदा रहना है।



