राज्य के सर्वाधिक संक्रमित जिन 8 जिलों में मिले, उनमें उदयपुर संभाग के 4 जिले शामिल
उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना बेकाबू होने की स्थिति की ओर बढ़ रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या के रिकाॅर्ड टूट रहे हैं। राज्य में गुरूवार को ही 1350 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई, यह आंकड़ा इस साल का सर्वाधिक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा है।
जयपुर में आज संक्रमितों की संख्या 200 पार होकर 242 पर पहुंच गयी। वहीं कोटा में 139 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में तीसरे नंबर में सर्वाधिक उदयपुर में 123 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उदयपुर संभाग के अन्य जिलों के हालात भी ज्यादा अच्छे नहीं हैं। डूंगरपुर में 100, चित्तौड़गढ़ में 91, राजसमंद में और उदयपुर में 123, जोधपुर में 114, डूंगरपुर में 100, चित्तौड़गढ़ में 91, राजसमंद में 85 संक्रमित पाए गए। उदयपुर संभाग के ये 4 जिले राज्य के उन 8 जिलों में हैं, जहां आज सर्वाधिक संक्रमित मिले हैं।
उदयपुर जिले में 810 एक्टिव केस
उदयपुर में पिछले 24 घंटों में 2361 लोगों के सैंपल की कोरोना जांच हुई थी, जिसमें 123 कोरोना पाॅजिटिव मिले। संक्रमितों में 73 शहरी क्षेत्र और 50 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। अभी के हालात में जिले में 810 एक्टिव केस हैं।
- जयपुर : 242 कोरोना संक्रमितों
- कोटा : 139
- उदयपुर : 123
- जोधपुर : 114
- डूंगरपुर : 100
- चित्तौड़गढ़ : 91
- अजमेर : 90
- राजसमंद : 85
- भीलवाड़ा : 51 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
- राज्य के अन्य जिलों में संक्रमितों की संख्या 50 से कम हैं।



