उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज फिर अब तक के सर्वाधिक 3314 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक 2 लाख 50 हजार 482 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आज राज्य में सर्वाधिक 19 संक्रमितों की मौत हुई है, सर्वाधिक अजमेर में 4, जोधपुर, जयपुर में 3-3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई।
राजस्थाान में आज सर्वाधिक जयपुर में 656, जोधपुर में 471, कोटा में 320, अजमेर में 275, अलवर में 232, पाली में 165, नागौर में 156, उदयपुर में 134, बीकानेर में 113, टोंक में 100 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर संभाग के उदयपुर जिले में 134, डूंगरपुर में 35, राजसमंद में 16, चित्तौड़गढ़ में 13, बांसवाड़ा में 10 और प्रतापगढ़ में 8 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उदयपुर जिले में 134 संक्रमितों में 110 शहरी क्षेत्र और 24 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। उदयपुर में अब तक कुल 8562 संक्रमित हो चुके हैं।



