उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 2035 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 163219 हो गयी है। 21924 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, अब तक 1679 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है।
राज्य में आज 8 जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से पार रही है। सर्वाधिक जयपुर में 397, जोधपुर में 218, बीकानेर में 218, अजमेर में 156, अलवर में 156, नागौर में 132, उदयपुर में 105, पाली में 102 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर में आज 105 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 77 संक्रमित शहरी क्षेत्र और 28 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 6 कोरोना वाॅरियर्स, 29 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित और 70 नए केस और 1 प्रवासी हैं। उदयपुर में संक्रमितों की संख्या 5793 हो गयी है, इसमें 278 एक्टिव केस हैं।



