जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 2148 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 33 हजार 119 हो गयी है, इसमें 20376 एक्टिव केस हैं। आज 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 1471 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 422, जोधपुर में 331, अजमेर में 124, भीलवाड़ा में 106, बीकानेर में 103, उदयपुर में 101, कोटा में 86, अलवर में 83, नागौर में 76, पाली में 69, सीकर में 61 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर संभाग के उदयपुर जिले में 101, राजसमंद में 33, प्रतापगढ़ में 6, बांसवाड़ा में 10, चित्तौड़गढ़ में 26 और डूंगरपुर में 16 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर में आए 101 संक्रमितों में 71 शहरी क्षेत्र और 30 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 4 कोरोना वाॅरियर्स, 20 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित और 77 संक्रमण के नए केस मिले हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 4385 हो गयी है। इसमें 516 एक्टिव केस हैं।



