AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में आज 1793 कोरोना पॉजिटिव: उदयपुर में फिर कोरोना विस्फोट

arln-admin by arln-admin
September 17, 2020
Reading Time: 1 min read
covid 19 positive record rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 1793 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 9473 हो गयी है। इसमें 17495 एक्टिव केस हैं। आज राज्य में 14 संक्रमितों की मौत हुई है और अब तक कोरोना संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा 1293 तक पहुंच गया है।

आज राज्य में सर्वाधिक जयपुर में 369, जोधपुर में 229, कोटा में 149, अजमेर में 115, अलवर में 103, उदयपुर में 92, भीलवाड़ा में 89 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर एमबी हॉस्पिटल में भर्ती 5 मरीजों की मौतें

भीलवाड़ा सहित उदयपुर संभाग में आज 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें उदयपुर के 1 संक्रमित, चित्तौड़गढ के 2़, डूंगरपुर के 1 और भीलवाड़ा के 1 कोरोना संक्रमित मरीज की उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान आज मौत हुई है। आज उदयपुर संभाग के उदयपुर जिले में 92, राजसमंद में 16, प्रतापगढ़ में 14, बांसवाड़ा में 26, चित्तौड़गढ़ में 22 और डूगरपुर में 27 लोग संक्रमित निकले हैं।

उदयपुर जिले में आज 92 सक्रमित में 17 कोरोना वॉरियर्स

आज उदयपुर जिले में 1476 सैंपल लिए गए जांच होने पर 1384 नेगेटिव तथा 92 पॉजिटिव पाये गये है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश खराड़ी ने बताया कि 92 पॉजिटिव संक्रमित मरीजों में से 66 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं, जिसमें 13 कोरोना वाररिर्स, 19 क्लोज कांटेक्ट वाले, 33 नए एवं एक प्रवासी मिले हैं। तथा ग्रामीण क्षेत्र से 26 पॉजिटिव मरीजों में से 4 कोरोना वाररिर्स, 7 क्लोज कांटेक्ट वाले, 14 नए एवं एक प्रवासी संक्रमित मिले हैं।

कोरोना वॉरियर्स

कोविड-19 प्रभारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के महाराणा भोपाल चिकित्सालय एव अन्य मेडिकल कॉलेज से सम्बध्द हॉस्पिटल्स से 8 चिकित्सक हैं। अन्य कोरोना वाररिर्स में टीबी हॉस्पिटल बड़ी से नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य हॉस्पिटल नर्सिंग स्टाफ संक्रमित पाए गए । इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्र से 4 कोरोना वाररिर्स संक्रमित पाए गए हैं।

संक्रमण के नए मामले और क्लोज कान्टेक्ट से हुए संक्रमित

शक्तिनगर, वाटिका भुवाणा, टेकरी चौराहा, अरविंद नगर, सुंदरवास, चित्रकूट नगर, मंडी की नाल, ज्योति नगर, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-14, बड़ा बाजार, एकलिंग कॉलोनी सेक्टर-3, गणेश पार्क चित्रकूट नगर, सत्यम टावर ट्रांसपोर्ट नगर, मीरा नगर भुवाना, यादव कॉलोनी अंबामाता, चांदपोल ब्रह्मपाल, चाणक्यपुरी सेक्टर-4, प्रभात नगर सेक्टर-5, सर्व ऋतु विलास सूरजपोल, बाहुबली कॉलोनी, मोगरावड़ी सर्व ऋतु विलास, रविंद्र नगर प्रतापनगर, सर्व ऋतुराज गुलाब बाग, गरियावास, शांति नगर इन क्षेत्रों में संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा केन्द्रीय कारागार से कैदी संक्रमित निकला है।

ग्रामीण क्षेत्र में मिलने वाले संक्रमित मरीज सुलवास, खेरवाड़ा, सलूंबर, बड़गांव, गिरवा, भुवाणा, वल्लभनगर, मावली, भिंडर, सीसारमा गिरवा, कलावत कॉलोनी इंटाली खेड़ा, अमरपुरा सराडा, देबारी से संक्रिमित मिले है।

covid 19 positive record rajasthan
corona positive in rajasthan on 17 september 2020

Tags: #CoronaInAjmer#CoronaInAlwar#CoronaInJaipur#CoronaInJODHPUR#CoronaInKota#CoronaInRajasthan#CoronapositiveInRajasthan#CoronaPositiveInUdaipur#CoronaVirus#Covid19InRajasthan#Covid19InUdaipur#RajasthanCoronaUpdateNews#UdaipurCoronaUpdate

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .