जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 615 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कुल 27789 संक्रमित हो गए हैं। इसमें 6617 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज 8 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। अब तक राज्य में 546 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में आज सर्वाधिक बीकानेर में 108, अजमेर में 99, जोधपुर में 70, जयपुर में 54, भरतपुर में 40, नागौर में 31, कोटा में 27, बाड़मेर-भीलवाड़ा में 25-25, अलवर में 24, चूरू में 19 और उदयपुर में 12 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर मे आज गीतांजलि हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स, चेतक सर्किल स्थित आशीष पैलेस में क्वारंटीन प्रवासी, सौरभ एनक्लेव भूपालपुरा, बाला जी कंस्ट्रक्षन काया और खेमपुरा में संक्रमित पाए गए हैं।



