उदयपुर/जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज फिर कोरोना ब्लास्ट होकर 744 संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 27174 हो गयी है। इसमें 6666 एक्टिव केस हैं। आज फिर जोधपुर में संक्रमितों का आंकड़ा सौ से पार हुआ है। जोधपुर में आज 141 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में आज 8 संक्रमितों की मौत हुई है।
सर्वाधिक जोधपुर में 141, बीकानेर में 94, जयपुर में 71, अलवर में 58, पाली में 51, अजमेर में 48, जालोर में 40, सिरोही में 38, बाड़मेर में 34, नागौर में 25, धोलपुर में 21, उदयपुर में 18 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर में आज रामपुरा चौराहा हरिओम हॉस्पिटल के पीछे, भुवाणा बी-ब्लॉक मीरा नगर, शिकारवाड़ी गोवर्धन विलास, सवीना सेक्टर-9, संतोष नगर गायरियावास और जाखरा सराड़ा में संक्रमित पाए गए हैं



