उदयपुर,(ARLive News)। राजस्थान में आज 390 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है। इससे संक्रमितों की संख्या 19052 हो गयी है, वहीं मृतकों की कुल संख्या 440 तक पहुंच गयी है।
आज सर्वाधिक जोधपुर में 57, जयपुर में 51, भरतपुर में 34, कोटा में 32, प्रतापगढ़ में 32, सीकर में 30, बीकानेर में 28, सिरोही में 24, अजमेर में 21, दौसा में 20, उदयपुर में 17 संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में सिरोही में 2, डूंगरपुर में 1, धोलपुर में 3, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में अभी 3331 एक्टिव केस हैं।
उदयपुर में आज मिले 11 संक्रमितों के बाद कुल 754 संक्रमित हो गए हैं। इसमें 85 एक्टिव केस हैं। प्रतापगढ़ जिला जेल मे आज 32 कैदी संक्रमित निकले हैं। जेल में संक्रमित कैदियों की संख्या 59 हो गयी है



