उदयपुर,(ARLive news)। पिछले 15 दिनों से राहत की सांस ले रहे उदयपुर में आज मंगलवार को फिर अचानक से संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आज उदयपुर में 15 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 13 संक्रमित सूरजपोल के कुमावतपुरा में संक्रमित मिले व्यक्ति के संपर्क में आए लोग हैं।
वहीं दो मरीज गीतांजलि हॉस्पिटल में किसी उपचार के लिए भर्ती हुए थे, जिनके गीतांजलि हॉस्पिटल प्रबंधन ने जांच के लिए सैंपल जयपुर भेजे थे, जहां से इन दोनों पेशेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनमें से एक मरीज माछला मगरा का रहने वाला है, वहीं दूसरा सराड़ा के देवपुरा का निवासी है। उदयपुर में संक्रमितों की संख्या 619 हो गयी है। हालां कि इनमें से 558 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 50 एक्टिव केस हैं।


