जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 267 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में अब संक्रमितों की कुल संख्या 6494 हो गयी है। आज सर्वाधिक केस पाली में 30 संक्रमित मिले हैं। वहीं जयपुर में 29, डूंगरपुर और नागौर में 27-2, जोधपुर में 21 और कोटा में बीस नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 446 है, दोपहर में 13 नए संक्रमितों के बाद शाम को आयी रिपोर्ट में कोई नए संक्रमित नहीं मिले हैं। कोटा और पाली में 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रवासियों में 1290 प्रवासी कोरोना संक्रमित हैं।
कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट




