उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में आज 13 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या कुल 433 हो गयी है। आज संक्रमित मिले 13 लोगों में 2 एमबी हॉस्पिटल के स्टाफ भी हैं। इसमें 1 महिला नर्स बाल चिकित्सालय में कार्यरत है और प्रतापनगर जज कॉलोनी स्थित सरकारी क्वार्टर में रहती है। महिला नर्स के पॉजिटिव आने के बाद अब जज कॉलोनी को सील कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार महिला के पति और एक छोटी बच्ची है। छोटी बच्ची के चलते महिला को हर दिन ड्यूटी के बाद घर जाने की अनुमति मिली हुई थी। मेडिकल टीम जज कॉलोनी में पहुंच चुकी है। वहां महिला के बच्ची और उसके पति के सैंपल जांच के लिए लिये हैं। इसके अलावा महिला उस पूरे कॉम्पलैक्स में जिसके संपर्क में आए उनके सैंपल के अलावा कॉम्पलैक्स व कॉलोनी में रहने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। कॉलोनी में सेनिटाइजेषन भी किया जा रहा है।
इसके अलावा जिले में कुल 13 संक्रमितों में भींडर के कालवाल, गोगुंदा के बरवाड़ा, ऋषभदेव के होली चौक से 4 कोरोना मिले हैं। ये सभी मुंबई से लौटे थे। 1 संक्रमित सेक्टर 14 ई ब्लॉक का रहने वाला है। 6 कोरोना संक्रमित पहले संक्रमित हो चुके कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हुए लो हैं।



