AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में आज पिछले 7 दिन से कम 170 कोरोना पॉजिटिव: कुल संक्रमित 6 हजार पार

arln-admin by arln-admin
May 20, 2020
Reading Time: 1 min read
राजस्थान में आज पिछले 7 दिन से कम 170 कोरोना पॉजिटिव: कुल संक्रमित 6 हजार पार


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज बुधवार को पिछले 7 दिनों से कम 170 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राजस्थान में कुल संक्रमितों की संख्या 6 हजार से अधिक होकर 6015 हो गयी है। प्रदेश में प्रवासियों में संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

पिछले दो दिनों में डूंगरपुर में बड़ी संख्या में प्रवासियों के संक्रमित होने की मामले सामने आए हैं। गुजरात-राजस्थान के बॉर्डर पर स्थित डूंगरपुर जिले आज 22 संक्रमित बढ़ने से कुल 233 संक्रमित हो गए हैं, चिंताजनक बात यह है कि डूंगरपुर कुल 233 संक्रमितों में 223 प्रवासी हैं। गुजरात के विभिन्न जिलों और शहरों में हुए कोरोना विस्फोट का असर बॉर्डर के जिले से राजस्थान में भी आया है। राजस्थान आए प्रवासियों में कुल 990 प्रवासियों के कोरोना संक्रमित है।

इसके अलावा राज्य में जयपुर में 25, जोधपुर में 18, नागौर में 17, सीकर में 12, जालौर में 11, झुंझुनू में 9, पाली, राजसमंद में 8-8, चित्तौड़गढ़, अजमेर में 7-7, कोटा में 6, सिरोही में 5, बांसवाड़ा, चूरू, उदयपुर में 3-3, टोंक में 2 और बारां, झालावाड़, गंगानगर और अन्य राज्य से 1-1 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। राज्य में 6015 संक्रमितों में 3000 ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले काफी दिनों बाद उदयपुर के लिए बुधवार को दिन राहतभरा रहा है। पिछले 24 घंटे कल रात 9 बजे के बाद से जिले में 3 संक्रमित पुष्टि हुई है। इसमें 2 संक्रमितों की रिपोर्ट कल रात को ही आ गयी थी, वहीं आज पूरे दिन में 1 संक्रमित की पुष्टि हुई है।

राजस्थान में आज कोरोना संक्रमित

corona positive case 6015 in rajasthan (2)

 

Tags: #CoronaInJaipur#CoronaInRajasthan#CoronaInUdaipur#CoronaRajasthanNews#Covid19CaseRajasthan#MigrantsCoronaPositiveInRajasthan#RajasthanCoronaNews#RajasthanCoronaPositive#RajasthanMigrantsCoronaReport#UdaipurCoronaNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .