जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज सोमवार को पहली बार एक दिन में 305 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 5507 हो गयी है। आज राज्य के डूंगरपुर में कोरोना ब्लास्ट के साथ सर्वाधिक केस की पुष्टि हुई। यहां आज 64 कोरोना संक्रमित मिले, अब डूंगरपुर में 124 संक्रमित हो गए हैं।
इसके बाद जयपुर में 47 संक्रमित पाए गए, जयपुर में संक्रमितों की संख्या 1623 हो गयी है। उदयपुर में आज 21 नए संक्रमितों की बढ़ोतरी से कुल आंकड़ा 400 से अधिक 401 हो गया है। भीलवाड़ा में 25, जालोर में 25, जोधपुर में 35 और राजसमंद में 10 संक्रमितों की संख्या बढ़ी है।
राज्य के कुल संक्रमितों में 656 तो सिर्फ प्रवासी श्रमिक-कामगार ही हैं। वहीं 2803 लोग ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 2151 का अस्पतालों में उपचार जारी है। आज राज्य में 7 संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक मृतकों की कुल संख्या 138 हो चुकी है।




