AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राज्य में आज 152 नए संक्रमित : सर्वाधिक उदयपुर में 58 केस

arln-admin by arln-admin
May 8, 2020
Reading Time: 1 min read
Corona Toll In rajasthan 3580 on 8 may today maximum cases in udaipur (2)


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राज्य में आज शुक्रवार को 152 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, इसमें सर्वाधिक केस आज दिन में उदयपुर में 58 पाए गए हैं। इसके अलावा जयपुर में 34 और जोधपुर में 9 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 3580 हो गयी है।

कोरोना संक्रमण से राज्य में आज अजमेर में 2, जयपुर में 1 और जोधपुर में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। उदयपुर में आज हरिदासजी की मगरी क्षेत्र के आस-पास मल्लातलाई, घंटाघर थाना क्षेत्र, धानमंडी थाना क्षेत्र, सूरजपोल थाना क्षेत्र के एक तिहाई हिस्से और नीमच माता स्कीम क्षेत्र में संक्रमित मिलने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है।

देश में संक्रमितों की संख्या 59060 

देश में आज 2709 संक्रमितों की बढोत्तरी हुई है, इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 59060 तक पहुंच गयी हैं। इसमें 1980 लोगों की मौत हो चुकी है और 17541 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में आज 1089 केस नए पाए गए और इससे वहां संक्रमितों की संख्या 19063 हो गयी है, वहीं वहां आज एक दिन में 37 लोगों की मौत हुई, महाराष्ट्र में अब तक 731 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में 390 केस बढ़ने से संक्रमितों की संख्या 7403 हो गयी है, आज वहां 24 लोगों की मौत हुई है, इससे वहां मृतकों की संख्या 449 हो गयी है। तमिलनाडु में आज एक दिन में 600 नए संक्रमित पाए गए, वहां संक्रमितों की संख्या 6009 और मृतकों की संख्या 40 हो गयी है। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 5980 और मृतकों की संख्या 66 और मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या 3341 और मृतकों की संख्या 200 हो चुकी है।

राज्य में कोरोना संक्रमित चार्ट

Corona Toll In rajasthan 3580 on 8 may today maximum cases in udaipur (1)

Tags: #CoronaNewsUdaipur#CoronaTollInRajasthan#Covid19CaseInUdaipur#RajasthanCoronaNews#RajasthanCoronaUpdate#Udaipur80CoronaPositiveCase

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .