जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में गुरूवार को 110 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 12 बीएसएफ के जवान है, इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3427 हो गयी है, वहीं 42 बीएसएफ के जवान संक्रमित हो चुके हैं। जोधपुर में 30 नए संक्रमित मिले, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 842 हो गयी है। वहीं जयपुर में 21 संक्रमित बढ़ने से यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1111 हो गयी है। आज सिरोही में भी कोरोना संक्रमित का पहला केस मिला है।
उदयपुर में कल रात 9 बजे से आज रात 9 बजे के बीच कांजी का हाटा क्षेत्र से कुल 5 संक्रमित की पुष्टि हुई, इसके बाद यहां कुल 20 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राजसमंद में आज भी 1 नए संक्रमित की पुष्टि हुई, इससे वहां संक्रमितों की संख्या 7 हो गयी है। वहीं चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार को वहां 16 नए संक्रमित पाए गए, इससे वहां संक्रमितों की संख्या 116 हो गयी है।





