नई दिल्ली,(ARLive news)। भारत सरकार के स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय ने रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के शहरों और क्षेत्रों को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी की है। मंत्रालय ने गाइडलाइंस के तहत देश के 733 जिलों में आए कोरोना संक्रमित मामलों के अनुसार उसकी रेड, ऑरेंज और ग्रीन केटेगरी भी जारी की है। मंत्रालय ने आदेश की कॉपी में बताया है कि कौन सा जिला रेड केटेगरी में आता है, कौन से ग्रीन और कौन सा ऑरेंज जोन में आता है। इसके अनुसार देश में 130 जिले रेड जोन, 284 ऑरेंज जोन और 319 ग्रीन जोन में हैं। हालां कि कोरोना के बढ़ते-घटते मामलों के बीच जिलों की यह कैटेगरी बदल भी सकती है।
जारी गाइडलाइंस के अनुसार राहत की बात है कि उदयपुर और राजमसंद रेड नहीं ऑरेंज जोन में हैं। ऐसे में यहां मोडीफाइड लॉकडाउन में कुछ रियायतें मिलने की उम्मीद भी है। खबर में जारी सूची में जानिए राजस्थान का कौन सा जिला किस जोन में हैं। इससे उस जिले में मॉडीफाइड लॉकडाउन के दौरान शुरू होने वाली सशर्त गतिविधियां तय हो सकेंगी।
मंत्रालय के आदेश की कॉपी




