जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में शुक्रवार को 70 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई, वहीं जयपुर में 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। इसी के साथ प्रदेश में सक्रमितों की संख्या 2000 से अधिक होकर 2034 हो गयी है।
सर्वाधिक जयपुर में 36 नए केस रिपोर्ट हुए, वहीं कोटा में भी शुक्रवार को 22 नए संक्रमितों की पुष्टि होने से कुल 144 संक्रमित हो गए। जयपुर में 776 संक्रमित हैं।



