AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में आज अब तक के सर्वाधिक 80 नए कोरोना संक्रमित : देश में डॉक्टर, पत्रकार सहित 25 की मौत

arln-admin by arln-admin
April 9, 2020
Reading Time: 1 min read
corona covid19 80 new cases found in rajasthan on 9 april


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में गुरूवार 9 अप्रेल 80 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। रात 9 बजे आयी रिपोर्ट ने कोरोना संक्रमितों की एक दिन में आयी संख्या देखकर सरकार भी चिंता में पड़ गयी। यह अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक संख्या है। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 463 पर पहुंच गयी हैं। वहीं देश में भी आज कोरोना संक्रमितों में 25 लोगों की मौत हो गयी है।  गुरूवार को जोधपुर कोरोना संक्रमित में एक 77 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया।

हालां कि बताया जा रहा है कि राजस्थान में सरकार ने स्क्रीनिंग, सैंपलिंग और जांच में तेजी की है, इसलिए आंकड़ों में एकदम से बढ़ोतरी हुई है। जितने ज्यादा लोगों का पता चलेगा, संक्रमण आगे बढ़ने का खतरा उतना कम होता जाएगा।

जयपुर में 39 नए कोरोना संक्रमित

24 जिलों में सबसे ज्यादा मामले जयपुर में 39 आए, वही जैसलमेर में 5, टोंक में 7, झुंझुनू में 7, झालावाड़ा में भी 7 मामले कोरोना संक्रमितों के सामने आए हैं। वहीं ईरान से एयरलिफ्ट किए गए नागरिकों में 6 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब राजस्थान के कुल 463 में 419 प्रदेश के नागरिक हैं, 2 ईटली के और 42 ईरान से एयरलिफ्ट कर लाए गए नागरिक हैं।

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक डॉक्टर और देवास में एक पत्रकार की मौत

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 199 हो गई है। आज 25 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नवी मुंबई में 20 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा नौ मरीजों की मौत हुई। पुणे में कल रात 12 बजे से आज शाम 6 बजे तक सात संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई। अब तक पूरे महाराष्ट्र में 96 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। मध्यप्रदेश में गुरुवार को तीन संक्रमितों की मौत हुई। यहां इंदौर में 62 साल के डॉक्टर और 44 साल के मरीज की जान चली गई। मृतक इंदौर में निजी अस्पताल में डॉक्टर थे। देवास में 52 साल के पत्रकार ने दम तोड़ दिया। पंजाब में दो, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा और झारखंड में भी एक-एक मौत हुई।

Tags: #JaipurCoronaNews#JaipurCovid19#RajasthanCoronaCovid19#RajasthanCoronaNews#RajasthanCovid19NewsOnARLiveNews#RajasthanCovid19TodayTally463

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .