जयपुर,(ARLive news)। कोरोना के संक्रमण के बढ़ते खतरे और मामलों के बीच बुधवार को चिकित्सा एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने राहत की खबर सुनाई। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कोरोना मरीजों में 15 पूरी तरह ठीक हो गए हैं और उनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।
दिल्ली निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने बताया कि खुफिया तंत्र ने उन लोगों की सूचि तैयार कर ली है, जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे या शामिल हुए लोगों के संपर्क में थे। ऐसे 183 लोग 13 जिलों जयपुर, झुंझुनू, बीकानेर, दौसा, करौली, अलवर, टोंक, श्रीगंगानगर, भरतपुर, जोधपुर, बाड़मेर, हनुमानगढ़ और चूरू में हैं। हमारी टीमें इन लोगों से संपर्क कर रही है और इन्हें क्वेरंटाइन किया जा रहा है।


