AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में आज कोरोना के दो नए मामले : देश में 1000 से ज्यादा हुए कोरोना मरीज

arln-admin by arln-admin
March 29, 2020
Reading Time: 1 min read
corona positive in india 1083 till 29 march


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में ही होगा कोरोना मरीजों का इलाज

जयपुर,(ARLive news)। राज्य में रविवार को दो नए मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। एक मरीज झुंझुनू से युवक है और दूसरा मरीज भीलवाड़ा का है। इसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 56 हो गयी है। झुंझुनू के युवक की फिलिपिन्स से दिल्ली और दिल्ली से झुंझुनू की ट्रेवल हिस्ट्री रही है। हालां कि वह झुंझुनू पहुंचने के बाद से ही होम क्वेरेंटाइन था। उदयपुर में अभी जितनी भी जाचें हुई हैं सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर राज्य सरकार ने कोरोना के मरीजों के इलाज की व्यवस्था राज्य के मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में ही करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ के कोरोना मरीजों का इलाज होगा। वहीं जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल में जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, दौसा, अजमेर, नागौर, टोंक, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और धोलपुर के कोरोना संक्रमितों का इलाज होगा।

इसी तरह कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज, जोधपुर के डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में आस-पास के जिलों में पाए गए कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जाएगी। भीलवाड़ा के मेडिकल कॉलेज में सिर्फ भीलवाड़ा के मरीजों मरीजों का ही उपचार होगा। भीलवाड़ा में कोराना मरीजों की संख्या 25 हो गयी है।

देश में 1083 पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या

देश रविवार को कोरोना मरीजों की सुख्या एक हजार पार हो गयी। देश में अब तक 1083 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इनमें से 86 ठीक हो चुके हैं और 970 लोगों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना से मरने की वालों की संख्या 27 से अधिक है। केरल में राज्य में रविवार को एक ही दिन में कोरोना के 20 नए संक्रमित मामले सामने आए। इससे देश में सर्वाधिक कोरोना मरीज केरल में 202 हो गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 196 मरीजा कोरोना संक्रमित हैं। हालां कि केरल में कोरोना से 1 और महाराष्ट्र में 7 मौते हुईं।

Tags: #CoronaNews#CoronaTollInIndia#RajasthanCoronaNews#UdaipurCoronaReportudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .