चेन्नई/उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और आईआईटी मद्रास ने स्वदेशी ऊर्जा भंडारण तकनीक के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों संस्थानों ने मिलकर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का एक प्रोटोटाइप तैयार किया है, जिसमें करीब 1 किलोवाट क्षमता की जिंक-एयर बैटरी को रेंज एक्सटेंडर के रूप में एकीकृत किया गया है। यह उपलब्धि भारत में जिंक आधारित बैटरी तकनीक और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। | Hindustan Zinc Zinc-Air Battery
इस प्रोटोटाइप का अनावरण हाल ही में आयोजित आईआईटी मद्रास एनर्जी समिट 2026 में किया गया। इसके साथ ही जिंक-एयर बैटरी तकनीक प्रयोगशाला अनुसंधान से आगे बढ़कर वाहन स्तर पर प्रदर्शन के चरण तक पहुंच गई है। यह शोध सहयोग वर्ष 2024 में शुरू हुआ था।
हिंदुस्तान जिंक के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि भारत में जिंक की प्रचुर उपलब्धता स्वदेशी ऊर्जा भंडारण समाधान विकसित करने का बड़ा अवसर प्रदान करती है। आईआईटी मद्रास के साथ यह सहयोग वैज्ञानिक शोध को व्यावहारिक तकनीक में बदलने और जिंक के नए उपयोग विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जिंक-एयर बैटरी जिंक और वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन की मदद से बिजली उत्पन्न करती
आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी ने इस उपलब्धि पर शोध टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन, भंडारण और वितरण के लिए नई तकनीकों का विकास समय की जरूरत है।
जिंक-एयर बैटरी जिंक और वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन की मदद से बिजली उत्पन्न करती है। इनमें पानी आधारित और गैर-ज्वलनशील इलेक्ट्रोलाइट का उपयोग होता है। जिंक की उपलब्धता और पुनर्चक्रण क्षमता के कारण यह तकनीक भविष्य में सुरक्षित, किफायती और टिकाऊ ऊर्जा भंडारण का विकल्प बन सकती है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

