AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर के उप जिला प्रमुख बने दलीचंद, कांग्रेस में आज भी हुई क्रॉस वोटिंग

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 26, 2026
Reading Time: 1 min read
dalichand dangi udaipur up zila pramukh (2)


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर में उप जिला प्रमुख पद के चुनाव में भी कांग्रेस क्रॉस वोटिंग रोकने में सफल नहीं रही। गुरुवार को हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी दलीचंद डांगी को 26 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल डामोर को 21 वोट प्राप्त हुए। | Dalichand Dangi Up Zila Pramukh udaipur

उप जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने मावली के पूर्व विधायक दलीचंद डांगी को अपना प्रत्याशी बनाया, जबकि कांग्रेस की ओर से उदयलाल डामोर ने नामांकन दाखिल किया। गुरुवार सुबह दोनों प्रत्याशियों ने जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के समक्ष नामांकन पत्र पेश किए। | Dalichand Dangi Up Zila Pramukh udaipur

दोपहर बाद हुए मतदान और मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी दलीचंद डांगी को 26 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल डामोर को 21 वोट प्राप्त हुए। इस तरह दलीचंद डांगी उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। उदयपुर जिला परिषद की कुल 47 सीटों में से भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 22 और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

जिला प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस में हुई थी क्रॉस वोटिंग

एक दिन पहले बुधवार को उदयपुर जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें भाजपा के हिम्मतसिंह झाला ने जीत दर्ज की थी। भाजपा के पास जिला परिषद की 24 सीटें होने के बावजूद हिम्मतसिंह झाला को 47 में से 27 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लालसिंह झाला को 20 वोट प्राप्त हुए। इससे कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग की स्थिति सामने आई।

27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को होंगे उप प्रधान के चुनाव

जिले में पंचायत समिति स्तर पर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को जिले की सभी पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे। वहीं, 28 नवंबर को उप प्रधान पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े: उदयपुर में जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की हुई राजनीतिक किरकिरी

हिम्मत सिंह झाला बने उदयपुर जिला प्रमुख : कांग्रेस में हुई क्रॉस वोटिंग

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: bjpcongressDalichand DangiDalichand Dangi Up Zila Pramukh udaipurDistrict Council ElectionMavlirajasthan newsRajasthan PoliticsResult Up Zila Pramukh GE-2026Udaipur Deputy District ChiefUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .