AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भारतात्मा वेद पुरस्कार समारोह 25 नवंबर को: सीएम भजनलाल हो सकते हैं शामिल

Lucky Jain by Lucky Jain
November 24, 2026
Reading Time: 1 min read
bharatatma-ved-award-ceremony-udaipur by singhal foundation


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर के वेद विद्वान होंगे सम्मानित

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। स्वर्गीय अशोक सिंघल की स्मृति में सिंघल फाउंडेशन, उदयपुर की ओर से प्रतिष्ठित भारतात्मा वेद पुरस्कार समारोह का आयोजन 25 नवंबर को आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में किया जाएगा। समारोह में देशभर के उत्कृष्ट वेद विद्वानों, वेद विद्यार्थियों और वेद संस्थानों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। | Bharat Atma Veda Awards 2026 Udaipur

कार्यक्रम में संत गोविन्ददेव गिरिजी का सान्निध्य रहेगा, जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं।

सिंघल फाउंडेशन के संजय सिंघल ने बताया कि यह पुरस्कार वैदिक परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। वैदिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों में शामिल इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी।

भारतात्मा वेद पुरस्कार प्रतिवर्ष चार श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इनमें उत्तम वेद विद्यार्थी को 3 लाख, आदर्श वेदाध्यापक को 5 लाख, उत्तम वेदविद्यालय को 7 लाख और वेदार्पित जीवन पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।

वर्ष 2026 में इस पुरस्कार का दसवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए देशभर से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आयोजन का उद्देश्य वैदिक ज्ञान परंपरा के प्रति समाज में सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के साथ ही इस परंपरा को आगे बढ़ाने वाले विद्वानों और संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsAshok SinghalBhajanlal SharmaBharat Atma Ved AwardBharat Atma Ved Award 2026latest news in hindirajasthan newssalil singhalsanjay singhalsecure metersSinghal FoundationUdaipur newsudaipur news updateudaipur secure metersVed Award Ceremony UdaipurVedic Scholars Award

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .