उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के उद्योगपति रविन्द्र सिंह उर्फ रूबी एवं इनकी कंपनियों इंडियन फॉस्फेट सहित अन्य प्रोपर्टीज और पटेल फॉस्केम लिमिटेड पर शुरू हुई आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा की कार्रवाई छठे दिन भी जारी है। 28 ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की थी, जिसमें 12 ठिकानों पर आयकर टीमें अभी भी जांच कर रही हैं। | Udaipur Income Tax Raid Indian Phosphate Ravindra Singh @ Ruby
सूत्रों के अनुसार अब तक हुई छापेमारी में आयकर विभाग को डेढ़ करोड़ रूपए रूपए नगद, 5 करोड़ रूपए से अधिक कीमत के आभूषण और करोड़ों रूपए की प्रोपर्टीज में निवेश के दस्तावेज मिले हैं। टीमें सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। अब तक हुई कर्रवाई में बड़े स्तर पर करोड़ों रूपए की अघोषित संपत्ति के खुलासे की संभावना है। सूत्रों के अनुसार आयकर टीमों को संदेह है कि बरामद हुए दस्तावेज और डिजीटल साक्ष्यों में कुछ बड़े स्तर पर हुए हवाला कारोबार से संबंधित हो सकते हैं, जिनकी भी जांच की जा रही है।
होटल में निवेश को लेकर भी जांचे जा रहे दस्तावेज
सूत्रों के अनुसार पहाड़ियों का दोहन कर उदयपुर के कालारोही में बन रही आलीशान होटल में किए गए निवेश को लेकर भी जांच की जा रही है। यह होटल भी इंडियन फॉस्फेट के संचालक रविन्द्र सिंह उर्फ रूबी से जुड़ी बतायी जा रही है। आयकर विभाग ने इस होटल के सिविल कॉन्ट्रैक्टर पूर्व एमएलए दलीचंद डांगी के भाई की कंपनी (जिसमें पूर्व एमएलए भी पहले डायरेक्टर हुआ करते थे), उस पर भी छापेमारी की थी। होटल निर्माण को लेकर आयकर टीमें कॉन्ट्रैक्टर कंपनी में हुए धन के रोटेशन की जांच कर रही है।
कई लोगों से पूछताछ और पड़ताल जारी
जानकारी अनुसार आयकर टीमों को कुछ दस्तावेज, साक्ष्य ऐसे भी मिले हैं, जिनके हवाला कारोबार से संबंधित होने का संदेह है। जिनकी पड़ताल के लिए आयकर अधिकारी संबंधित कई लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

