उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट के MBA विद्यार्थियों ने गुजरात स्थित मूंदड़ा स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) और अडानी पोर्ट का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने औद्योगिक गतिविधियों, पोर्ट संचालन और आधुनिक प्रबंधन प्रणालियों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर दिपिन माथुर ने बताया कि अडानी पोर्ट का भ्रमण पेसिफिक MBA सत्र का विशेष आकर्षण रहता है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाता है, ताकि उन्हें किताबी ज्ञान के साथ औद्योगिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिले।
भ्रमण के टीम लीडर प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र चावड़ा और डॉ. अली यावर रेहा ने बताया कि विद्यार्थियों ने मूंदड़ा पोर्ट की गतिविधियों और प्रबंधन व्यवस्था को नजदीक से समझा। भ्रमण के पहले दिन विद्यार्थियों ने गांधीनगर स्थित साइंस सिटी का दौरा किया। दूसरे दिन अडानी विल्मर की फॉर्च्यून ऑयल रिफाइनरी का अवलोकन किया। इसके साथ ही अडानी विंड, सोलर और पावर प्लांट की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली।
इस चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में MBA के 40 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
