AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: प्रदेश में पंचायत समिति सदस्यों के अब तक घोषित नतीजों में कांग्रेस को 2473 और भाजपा को 1519 सीटें

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 20, 2026
Reading Time: 1 min read
Rajasthan Panchayat Election Results 2026

Rajasthan Panchayat Election Results 2026



Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मतगणना जारी : जिला परिषद की घोषित 101 सीटों में कांग्रेस को 68 और भाजपा को 27 सीटें मिलीं

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के तहत शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक घोषित परिणामों में पंचायत समिति सदस्य की सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच अंतर देखने को मिला है। घोषित नतीजों के अनुसार कांग्रेस को 2473 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा के खाते में 1519 सीटें आई हैं। | Rajasthan Panchayat Election Results 2026

मतगणना के दौरान कई क्षेत्रों में निर्दलीय और अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने भी पंचायत समिति सदस्य के रूप में जीत दर्ज की है। हालांकि, अभी कई सीटों के परिणाम घोषित होना बाकी हैं। ऐसे में प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की पूरी तस्वीर देर शाम तक स्पष्ट होने की संभावना है। | Rajasthan Panchayat Election Results 2026

पंचायत समिति चुनाव परिणाम: 7543 में से 4986 सीटों के नतीजे घोषित

राज्य निर्वाचन आयोग के अब तक जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पंचायत समिति सदस्यों की कुल 7543 सीटें हैं। इनमें से 4986 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

घोषित परिणामों में कांग्रेस को 2473 और भाजपा को 1519 सीटें मिली हैं। वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP), आरपीए और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई क्षेत्रों में जीत दर्ज की है।

Rajasthan Panchayat Election Results 2026

जिला परिषद चुनाव परिणाम: कांग्रेस को 68, भाजपा को 27 सीटें

जिला परिषद सदस्य पदों के चुनाव में भी अब तक 1275 में से 101 सीटों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें कांग्रेस ने 68 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 27 सीटें मिली हैं।

अब तक घोषित जिला परिषद परिणामों में निर्दलीय और अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को कोई सीट नहीं मिली है। शेष सीटों पर मतगणना जारी है।

देर शाम तक स्पष्ट होगी चुनाव परिणामों की स्थिति

राजस्थान के विभिन्न जिलों में मतगणना जारी रहने के कारण अभी सभी सीटों के परिणाम सामने नहीं आए हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद की शेष सीटों के नतीजे घोषित होने के बाद ही प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

नोट: यह समाचार राज्य निर्वाचन आयोग के अब तक उपलब्ध कराए गए परिणामों पर आधारित है। आंकड़े मतगणना पूरी होने तक बदल सकते हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: bjpcongressPanchayat Election 2026Panchayat Samiti ResultsRajasthan Election ResultsRajasthan Panchayat Election Results 2026Rajasthan PoliticsState Election Commission RajasthanZila Parishad Results

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .