पुराने सदाबहार फिल्मी गीतों पर झूमे समाजजन, प्रबुद्धजनों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के संस्कार भवन में संस्कार भवन सम्पत्ति व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में श्रीमाली समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के प्रबुद्धजनों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित संगीत संध्या मुख्य आकर्षण रही, जिसमें समाज के गायकों और छिपी हुई प्रतिभाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। | Shrimali Samaj Diwali Milan Udaipur
सदाबहार गीतों ने बांधा समां, देर तक गूंजे सुर
संगीत संध्या में पुराने हिंदी फिल्मी गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। समाज के प्रसिद्ध गायक सूर्यप्रकाश श्रीमाली ने अपने सुरीले नगमों से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, समाज की अन्य प्रतिभाओं ने भी गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। संगीत की धुनों के बीच समाजजनों ने दीपावली की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
सामाजिक एकता और पारिवारिक जुड़ाव का संदेश
ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता बढ़ाने और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है
संस्कार भवन सम्पत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने बताया कि दीपावली के बाद समाजजनों को एक मंच पर लाने तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से इस समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता बढ़ाने और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में उदयपुर शहर के अतिरिक्त जिला कलक्टर जितेन्द्र ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा, पार्षद जतिन श्रीमाली, सुरेश श्रीमाली,जगदीशराज श्रीमाली और पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

