AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री: उदयपुर में पारा 13.4 डिग्री पर पहुंचा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 19, 2026
Reading Time: 1 min read
cold wave in Rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

21-22 नवंबर को पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाने की संभावना; चक्रवात ‘अकवान’ का तटीय राज्यों में असर

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में अब सर्दी का असर धीरे-धीरे तेज होने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शेखावाटी क्षेत्र में ठंड का असर अधिक दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सीकर जिले के फतेहपुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उदयपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। | Rajasthan Weather Update November 2026 | udaipur Temperature

उदयपुर में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। तापमान में इस गिरावट के साथ ही सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। | Rajasthan Weather Update November 2026

शेखावाटी में सबसे ज्यादा ठंड, आगे ऐसा रहेगा मौसम

वर्तमान में राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि प्रदेश के शेष हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21 और 22 नवंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अकवान’, 20 नवंबर को तट पार करने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ उत्तर की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को सुबह 8:30 बजे यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था।

इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 20 नवंबर 2026 की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है। इसके नरसापुर और पुरी के बीच गोपालपुर के पूर्वी क्षेत्र के पास से गुजरने का अनुमान है। इस दौरान हवा की निरंतर गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से 19 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तथा 19 और 20 नवंबर को ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Cyclone AkvanFatehpur Temperatureimd weather updaterajasthan newsrajasthan weatherUdaipur temperatureudaipur Temperature Current StatusUdaipur Temperature in November 2026udaipur temperature newsudaipur weatherweather forecastWinter in Rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .