AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भारत-अमेरिका व्यापार को 2030 तक 500 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य: ओम बिरला

Lucky Jain by Lucky Jain
November 19, 2026
Reading Time: 1 min read
om-birla-indo-us-economic-summit-500-billion-trade-target


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में आयोजित 23वें इंडो-US इकोनॉमिक समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्य, आपसी विश्वास और सहयोग द्विपक्षीय संबंधों की मजबूत नींव हैं। Om Birla at Indo-US Economic Summit

बिरला ने वर्ष 2030 तक भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य की दिशा में मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका की उन्नत तकनीक और भारत की विनिर्माण क्षमता, विशाल बाजार एवं कुशल मानव संसाधन दोनों देशों के लिए नए अवसर पैदा कर सकते हैं।

उन्होंने AI, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष तकनीक और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में संयुक्त अनुसंधान एवं नवाचार की संभावनाओं को भी रेखांकित किया। साथ ही MSME, स्टार्टअप, महिला उद्यमिता और कौशल विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

ओम बिरला ने NISAR मिशन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यात्रा को वैज्ञानिक सहयोग के उदाहरण बताते हुए कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी का उद्देश्य नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और विकसित भारत 2047 के संकल्प को गति देना होना चाहिए।

Tags: ar live newslatest news in hindiom birlaOm Birla at Indo-US Economic SummitRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .