400 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। हिंदुस्तान जिंक के जिंक स्मेल्टर देबारी की ओर से सीएसआर पहल के तहत महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, डबोक में दो नए कक्षा-कक्ष, बरामदा और पेयजल के लिए जलघर निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार करना और बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। निर्माण कार्य पूरा होने पर 400 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। | Hindustan Zinc Debari Dabok School
कार्यक्रम में जिंक स्मेल्टर देबारी एसबीयू डायरेक्टर अमीत वाली, फाइनेंस हेड नरेश अग्रवाल, सीएसआर हेड रुचिका चावला, सीबीईओ मावली प्रेरणा नौसालिया, डबोक सरपंच ललित पालीवाल और विद्यालय प्रधानाचार्य निधि शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदुस्तान जिंक के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और आजीविका विकास के माध्यम से स्थानीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

