गर्भाशय बचाने में मिली सफलता
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। गीतांजलि हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की टीम ने स्त्री रोग की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक कर महिला की बच्चेदानी (गर्भाशय) को भी बचा लिया है। महिला के गर्भाशय में एक-दो नहीं, बल्कि कुल 35 फाइब्रॉइड (गांठें) थीं। इनके कारण महिला को बार-बार गर्भपात की समस्या हो रही थी। | Geetanjali Hospital Udaipur Fibroids Surgery
महिला भविष्य में मां बनना चाहती थी, इसलिए गर्भाशय को सुरक्षित रखना डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती थी। डॉ. अर्चना शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने मल्टीपल मायोमेक्टॉमी (Multiple Myomectomy) सर्जरी की। इस प्रक्रिया में गर्भाशय से सभी 35 गांठें सफलतापूर्वक निकालकर बच्चेदानी को सुरक्षित रखा गया।
डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि फाइब्रॉइड के कारण कुछ महिलाओं को गर्भधारण में परेशानी और बार-बार गर्भपात की समस्या हो सकती है। सही जांच और उपचार से कई मामलों में गर्भाशय को बचाना संभव है।
इस सर्जरी से महिला के भविष्य में मां बनने की उम्मीद को नया अवसर मिला है। ऑपरेशन में गीतांजलि हॉस्पिटल की ऑपरेशन और एनेस्थीसिया टीम ने सहयोग किया।

