AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

निगम की लापरवाही: रैलिंग टूटी,गिरते गिरते बचे पर्यटक

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 14, 2026
Reading Time: 2 mins read
Tourists narrowly escaped a 15-foot fall after a railing broke at Aravali Vatika Park | udaipur nagar nigam negligence


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतहसागर के पास निगम के अरावली वाटिका पार्क में हादसा टला, कई महीनों से कमजोर थी पुलिया की रेलिंग, जून में भी सामने आई थी ऐसी घटना

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। पर्यटन नगरी उदयपुर में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को फतहसागर झील के पास स्थित अरावली वाटिका पार्क में लोहे की रेलिंग अचानक पुलिया से उखड़कर नीचे की ओर झुक गई। उस समय रेलिंग पकड़कर खड़े पर्यटक फोटो खिंचवा रहे थे। रेलिंग टूटने से पर्यटकों का संतुलन बिगड़ गया और वे करीब 15 फीट नीचे चट्टानों पर गिरने से बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत रेलिंग को संभालकर पर्यटकों को बचा लिया। | Udaipur Aravali Vatika Park railing broken

वीडियो में देखिए मौके के हालात

फतहसागर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण है अरावली वाटिका पार्क

फतहसागर झील घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए अरावली वाटिका पार्क भी प्रमुख आकर्षण है। यहां बने झरने और फाउंटेन का सुंदर नजारा देखने के लिए दिनभर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पार्क में बनी पुलिया से झरने और फाउंटेन का दृश्य दिखाई देता है। इसी वजह से पर्यटक यहां फोटो और सेल्फी लेने के लिए पहुंचते हैं। | Udaipur Aravali Vatika Park railing broken

Udaipur Aravali Vatika Park railing broken udaipur nagar nigam negligence

पुलिया के किनारे सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की रेलिंग पिछले कई महीनों से कमजोर थी और अपने फाउंडेशन से हिल रही थी। शनिवार को कुछ पर्यटक इसी रेलिंग के सहारे खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान रेलिंग अचानक उखड़कर नीचे की ओर झुक गई। इससे वहां मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पास खड़े लोगों ने तत्काल मदद की और पर्यटकों को करीब 15 फीट नीचे चट्टानों पर गिरने से बचा लिया।

जून में भी सामने आई थी रेलिंग की कमजोरी, निगम के जिम्मेदारों को बता दिया था, फिर भी नहीं हुई मरम्मत

अरावली वाटिका पार्क की इसी कमजोर रेलिंग के कारण जून महीने में भी दो पर्यटक नीचे गिरते-गिरते बचे थे। उस समय भी घटना की तस्वीरों के साथ नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके की स्थिति से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद रेलिंग की मरम्मत और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए। | Udaipur Aravali Vatika Park railing broken udaipur nagar nigam negligence

अब शनिवार को एक बार फिर उसी रेलिंग के टूटने से बड़ा हादसा टल गया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद नगर निगम की निगरानी और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Udaipur Aravali Vatika Park nagar nigam udaipur

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तत्काल मरम्मत की जरूरत

अरावली वाटिका पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बाहर से आने वाले पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे सार्वजनिक पर्यटन स्थलों पर रेलिंग, पुलिया और अन्य सुरक्षा इंतजामों की नियमित जांच जरूरी है। खासकर उन स्थानों पर जहां से नीचे गहरी चट्टानें या ढलान हैं।

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि जब किसी सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी की जानकारी पहले ही जिम्मेदारों तक पहुंच चुकी थी, तो समय रहते उसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम को कमजोर रेलिंग की तत्काल मरम्मत कराने और पार्क की अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने की जरूरत है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Aravali Vatika ParkBroken RailingFateh Sagar Lakefatehsagar lakeIAS Abhishek khannanagar nigam news udaipurrajasthan newstourist safetyTourist Safety Udaipurudaipur accidentUdaipur Mayor Paras Singhviudaipur Municipal CorporationUdaipur newsudaipur tourism

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .