AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चौथे चरण का चुनाव: बांसवाड़ा जिले में 83, सलूंबर में 70 प्रतिशत मतदान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 14, 2026
Reading Time: 2 mins read
rajasthan-panchayat-elections-fourth-phase-voting-2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्तौड़ में प्रतापगढ़ से भी कम मतदान : जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए चौथे चरण का मतदान संपन्न

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के 25 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के चौथे चरण का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिलों में भी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार,शाम 6 बजे तक उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में सर्वाधिक 83.00 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। | Rajasthan Zila Parishad and Panchayat Samiti Elections

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार चौथे चरण के मतदान में शाम 6 बजे तक बांसवाड़ा जिले में कुल 83.00 प्रतिशत मतदान हुआ। चित्तौड़ 71.61 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 81.91 प्रतिशत और सलूंबर जिले में कुल 70.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोपहर 3 बजे तक जिले में 65.29 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बांसवाड़ा में 63.51 प्रतिशत, सलूंबर में 54.66 प्रतिशत और चित्तौड़गढ़ में 51.77 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। | Rajasthan Zila Parishad and Panchayat Samiti Elections

rajasthan-panchayat-elections-fourth-phase-voting-2026

25 जिलों में बनाए गए 11905 मतदान केंद्र

राजस्थान के 25 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 11,905 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। चौथे चरण में जिला परिषद के 382 वार्डों और पंचायत समितियों के 2,142 वार्डों के लिए मतदान हुआ। इन चुनावों में जिला परिषद सीटों के लिए 1,322 प्रत्याशी और पंचायत समिति सीटों के लिए 7,521 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सुबह धीमा रहा मतदान, दोपहर में बढ़ी मतदाताओं की संख्या

प्रदेश में सुबह और शाम के समय सर्दी का असर रहने के कारण कई मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे तक मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही। हालांकि, दोपहर होते-होते मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ती नजर आई।

16 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान

पंचायतीराज चुनाव के अगले चरण में 16 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना आगामी 20 नवंबर को निर्धारित है। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उदयपुर संभाग में मतदान प्रतिशत की स्थिति

जिला : 6 बजे तक

बांसवाड़ा : 83.00

चित्तौड़ : 71.61

प्रतापगढ़ : 81.91

सलूंबर : 70.63

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: banswara newschittorgarh newsPanchayat Samiti Electionpratapgarh newsRajasthan Election 2026rajasthan newsRajasthan Panchayat ElectionRajasthan Panchayat Elections 2026salumber newsUdaipur newsudaipur news updateZila Parishad Election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .