AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: जीबीएच में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से कैंसर पीड़ित दो मासूमों को मिली नयी जिंदगी

Lucky Jain by Lucky Jain
November 13, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur-gbh-cancer-hospital-first-bone-marrow-transplant-two-children


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

11 साल के ब्लड कैंसर पीड़ित और 5 साल के न्यूरोब्लास्टोमा मरीज का सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट, आयुष्मान भारत योजना के तहत हुआ संपूर्ण उपचार

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो मासूम बच्चों और उनके परिवारों के लिए बेड़वास स्थित जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल ने नई उम्मीद जगाई है। उदयपुर में पहली बार दो बच्चों के बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए गए हैं। इनमें उदयपुर के 11 वर्षीय ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चे और पाली के 5 वर्षीय न्यूरोब्लास्टोमा मरीज का उपचार शामिल है। खास बात यह है कि दोनों बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट सहित संपूर्ण उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया। | GBH Cancer Hospital Udaipur Bone Marrow Transplant

जीबीएच हॉस्पिटल ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि करीब डेढ़ महीने तक अस्पताल में उपचार और विशेष निगरानी के बाद दोनों बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दोनों बच्चे परिवार के साथ घर लौट चुके हैं। जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट का सफलतापूर्वक किया जाना, न सिर्फ उदयपुर-मेवाड़ बल्कि पूरे प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के कैंसर मरीजों के उपचार में कारगर साबित हो सकता है।वीडियो में सुनें क्या बोले बोनमैरो ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टर

डॉ. अर्पित मित्तल के निर्देशन में डोनर के रक्त से स्वस्थ स्टेम सेल्स एकत्रित किए गए

दोनों बच्चों का उपचार शिशु कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित मित्तल के निर्देशन में किया गया। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए एफेरेसिस मशीन की सहायता से डोनर के रक्त से स्वस्थ स्टेम सेल्स एकत्रित किए गए। निर्धारित उपचार प्रक्रिया के बाद इन स्टेम सेल्स को बच्चों के शरीर में प्रत्यारोपित किया गया।

यह जटिल प्रक्रिया होती है, जिसमें संक्रमण से बचाव और लगातार चिकित्सकीय निगरानी बेहद जरूरी होती है। सफल ट्रांसप्लांट के बाद दोनों बच्चों की स्थिति में सुधार हुआ।

क्या है बोन मैरो ट्रांसप्लांट?

GBH ग्रुप के चेयरमैन एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने बताया कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट को स्टेम सेल ट्रांसप्लांट भी कहा जाता है। कुछ विशेष प्रकार के कैंसर में हाई डोज कीमोथेरेपी के बाद यह उपचार महत्वपूर्ण विकल्प बनता है।

इस प्रक्रिया में स्वस्थ स्टेम सेल्स मरीज के शरीर में पहुंचाए जाते हैं, जो नई और स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। मरीज की बीमारी और स्थिति के अनुसार यह उपचार कैंसर नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

GBH कैंसर हॉस्पिटल में 4 अन्य बच्चों का उपचार जारी

दो बच्चों के सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट के बाद अब GBH कैंसर हॉस्पिटल में चार अन्य बच्चों का भी यह उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से बाल कैंसर के जटिल मामलों का उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

बोन मैरो ट्रांसप्लांट का उपयोग ब्लड कैंसर के अलावा थैलेसीमिया, एप्लास्टिक एनीमिया और सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियों में भी मरीज की स्थिति के अनुसार किया जाता है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत इस उन्नत उपचार की उपलब्धता से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। उदयपुर में ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होना क्षेत्र के बाल कैंसर उपचार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Tags: ar live newsAyushman Bharat SchemeBlood Cancer Treatment UdaipurBone Marrow Transplant in RajasthanBone Marrow Transplant UdaipurDr Arpit Mittaldr kirti jaingbh cancer hospital udaipurgbh hospital udaipurlatest news in hindiNeuroblastoma TreatmentPediatric Cancer TreatmentRajasthanrajasthan newsStem Cell TransplantudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .