हनुमानजी, चारभुजाजी और लक्ष्मीनारायणजी मंदिरों में होंगे अन्नकूट दर्शन
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के बड़गांव (उदयपुर शहर का वार्ड नंबर 1) में दीपावली के बाद धार्मिक उल्लास और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिलेगा। गांव के अति प्राचीन मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की परंपरा के तहत 17 से 19 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान हनुमानजी, चारभुजाजी और लक्ष्मीनारायणजी मंदिरों में अन्नकूट दर्शन, भोग आरती एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। | Udaipur Badgaon Annakut Mahotsav 2026
समस्त भक्तगण एवं ग्रामवासियों की ओर से आयोजित इस महोत्सव में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों, अध्यात्म प्रेमियों और आसपास के गांवों के निवासियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। | Udaipur Badgaon Annakut Mahotsav 2026
तीन दिनों तक तीन मंदिरों में होंगे आयोजन
पहला दिन: 17 नवंबर, मंगलवार – हनुमानजी मंदिर अन्नकूट महोत्सव, खेड़ा माताजी चौक के पास।
हवन: सुबह 9:15 बजे से।
अन्नकूट दर्शन: शाम 4 बजे से।
सुंदरकांड पाठ: शाम 5 बजे से। AR Live News
भोग आरती: शाम 6:15 बजे।
प्रसाद वितरण: शाम 7 बजे से।
दूसरा दिन: 18 नवंबर, बुधवार – चारभुजाजी मंदिर अन्नकूट महोत्सव
अन्नकूट दर्शन: शाम 4 बजे से।
भोग आरती: शाम 6:15 बजे। AR Live News
प्रसाद वितरण: शाम 7 बजे से।
तीसरा दिन: 19 नवंबर, गुरुवार – लक्ष्मीनारायणजी मंदिर अन्नकूट महोत्सव, होली चौक के पास, बड़गांव, उदयपुर।
अन्नकूट दर्शन: शाम 4 बजे से।
भोग आरती: शाम 6:15 बजे। AR Live News
प्रसाद वितरण: शाम 7 बजे से।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

