AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पंचायत चुनाव का चौथा और अंतिम चरण: 1 करोड़ से अधिक मतदाता डाल सकेंगे वोट

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 13, 2026
Reading Time: 1 min read
Panchayati Raj Election 2026
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए शनिवार 14 नवंबर को मतदान होगा। पंच सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। | Rajasthan Panchayat Elections 2026 Fourth Phase

चौथे और अंतिम चरण के चुनाव में प्रदेश में कुल 1.05 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान कर सकेंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रदेश भर में एक साथ आगामी 20 नवंबर को मतगणना होगी। इस चरण में जिला परिषद के 382 वार्डों और पंचायत समिति के 2,142 वार्डों में मतदान होगा। जिला परिषद सीटों के लिए 1,322 और पंचायत समिति सीटों के लिए 7,521 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। | Rajasthan Panchayat Elections 2026 Fourth Phase

अंतिम चरण में कुल 1,05,94,285 मतदाता मताधिकार कर सकेंगे। इनमें 54,88,275 पुरुष, 51,05,951 महिला और 59 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए 25 जिलों में कुल 11,905 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं।

श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा उम्मीदवार

अंतिम चरण में श्रीगंगानगर जिला चुनावी गतिविधियों के लिहाज से सबसे आगे है। यहां जिला परिषद के 30 वार्डों में 101 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पंचायत समिति के 164 वार्डों में 553 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से भी श्रीगंगानगर सबसे आगे है। यहां 8,67,167 मतदाता हैं। इसके बाद बांसवाड़ा में 6,45,611, चूरू में 6,40,198 और डीडवाना-कुचामन में 6,03,262 मतदाता हैं।

चूरू में राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चरण में चूरू जिले का चुनाव भी चर्चा में है। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह और उनकी पुत्रवधू भी चुनाव मैदान में हैं। चूरू में जिला परिषद के 19 वार्डों के लिए 66 उम्मीदवार और पंचायत समिति के 114 वार्डों के लिए 351 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिले में 6,40,198 मतदाता और 689 मतदान केंद्र हैं।

प्रदेश में इन जिलों में हो रहे चौथे चरण में चुनाव

जयपुर जिले में जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 82 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। जिला परिषद के लिए 32 और पंचायत समिति के लिए 241 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिले में 4,07,280 मतदाता और 447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बांसवाड़ा में जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए 72 उम्मीदवार, बूंदी में 22 वार्डों के लिए 50 उम्मीदवार और जैसलमेर में 21 वार्डों के लिए 77 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बालोतरा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, डीग, धौलपुर, हनुमानगढ़, जालोर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सलूंबर, सीकर और टोंक सहित कुल 25 जिलों में मतदान होगा।

20 नवंबर को होगी मतगणना

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर, दूसरे चरण का 28 अक्टूबर और तीसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को हो चुका है। चारों चरणों की मतगणना 20 नवंबर को होगी। इसके बाद जिला प्रमुख, प्रधान और उप जिला प्रमुख एवं उप प्रधान के चुनाव कराए जाएंगे।

Tags: 1.05 Crore VotersChuru Panchayat ElectionFourth Phase Panchayat ElectionsPanchayat Samiti Electionrajasthan election newsRajasthan Election Results 2026Rajasthan local body electionsrajasthan newsRajasthan Panchayat Election 2026Rajasthan Panchayat Election Newsrajasthan panchayat electionsRajasthan Panchayat Elections 2026Rajasthan Voting NewsRajasthan Zila Parishad ElectionSri Ganganagar Election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .