AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर भीषण हादसा: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ कार पर गिरा ट्रेलर, 2 की मौत, 4 घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
November 13, 2026
Reading Time: 1 min read
jaipur-delhi-highway-trailer-accident-two-killed-murlipura
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरलीपुरा में फ्लाईओवर पर चढ़ते समय बेकाबू हुआ ट्रेलर, रेलिंग तोड़कर नीचे सड़क पर गिरा, छह वाहन चपेट में आए

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में रोड नंबर 14 पर एक ट्रेलर फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर गिर गया। ट्रेलर ने नीचे चल रही कार को कुचल दिया और कई अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग घायल हो गए। | Jaipur Delhi Highway Trailer Accident

एसीपी (झोटवाड़ा) शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि ट्रेलर दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर पर चढ़ते समय चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रेलर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सड़क पर जा रही कार पर पलट गया। इससे कार बुरी तरह पिचक गयी। हादसे में कार सवार सहित एक पैदल राहगीर की मौत हुई है। कार पर पलटने के अलावा ट्रैलर ने वहां से गुजर रही अन्य कारों और मोटरसाईकिल सहित 6 से अधिक वाहनों को भी चपेट में लिया। हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं।

मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थित को नियंत्रण में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के परिजनों से संपर्क किया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर यातायात सुचारू किया।

घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दुख जताया है. पोस्ट में लिखा है कि ‘जयपुर-सीकर रोड पर 14 नंबर स्थित अनाज मंडी रोड़ में हुए भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। दुर्घटना के उपरांत संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

Tags: ar live newsjaipur accidentjaipur breaking newsJaipur Delhi Highway AccidentJaipur Flyover AccidentJaipur Road Accident NewsJaipur Trailer Accidentlatest news in hindiMurlipura Road AccidentRajasthanrajasthan accident newsrajasthan newsRoad No 14 Accident Jaipurtrailer accident

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .