AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

चित्तौड़गढ़ : पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान दल रवाना, 5.16 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 13, 2026
Reading Time: 1 min read
chittorgarh-panchayat-elections-2026-fourth-phase-voting


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

6 पंचायत समितियों में 14 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए होगा मतदान

चित्तौड़गढ़, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के चौथे और अंतिम चरण के तहत चित्तौड़गढ़ जिले में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। | Chittorgarh Panchayat Elections 2026

जिले की छह पंचायत समितियों बेगूं, भैंसरोड़गढ़, गंगरार, निम्बाहेड़ा, बड़ी सादड़ी और डूंगला में 14 नवंबर को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में मतदान दलों में शामिल कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद सभी दलों को चुनाव सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। | Chittorgarh Panchayat Elections 2026

चित्तौड़गढ़ की 199 ग्राम पंचायतों में चुनाव

चौथे चरण में जिले की छह पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 199 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। जिला निर्वाचन प्रशासन के अनुसार, जिले में कुल 600 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए 3,529 कार्मिकों की जिम्मेदारी तय की गई है।

इस चरण में जिला परिषद के 18 सदस्यों, पंचायत समिति के 106 सदस्यों, 199 सरपंचों और 1,695 वार्ड पंचों के पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि पंच-सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Chittorgarh Panchayat Elections 2026: Polling Teams Depart for Fourth Phase Voting

5,16,692 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के अनुसार, चित्तौड़गढ़ जिले में चौथे चरण के चुनाव के दौरान कुल 5,16,692 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में 600 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, प्रशिक्षण प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत, प्रशिक्षक डॉ. कनक जैन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Badi SadriBegunbhainsrorgarh police station Chittorgarhchittorgarh newsChittorgarh Panchayat ElectionDunglaFourth Phase VotingGangrarNimbaheraPanchayat Elections 2026Panchayat Samiti Electionrajasthan election newsrajasthan newsZila Parishad Election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .