AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

असम में रेल हादसा: कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 11, 2026
Reading Time: 1 min read
assam-train-accident-kolkata-sairang-express-derailment


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुवाहाटी/असम, एआर लाइव न्यूज। असम में बुधवार सुबह एक रेल हादसा सामने आया। कोलकाता से मिजोरम के सैरंग जा रही कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13125) के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा गुवाहाटी के नजदीक दिगारू रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 6:54 बजे हुआ। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। | Assam Train Accident

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) के अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस को दिगारू रेलवे स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को पहले रास्ता देने के लिए रिसीव किया जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति नियंत्रित नहीं कर पाए, जिसके चलते इंजन सहित पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। | Assam Train Accident

रेलवे की राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना रेलवे ने नहीं दी है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्टों में यात्रियों को मामूली चोटें आने की जानकारी भी सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुुंचे। प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की गई है। साथ ही रेलवे ट्रैक को दोबारा चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित

दिगारू रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के कारण आसपास के रेल यातायात पर भी असर पड़ा। रेलवे प्रशासन स्थिति सामान्य करने और प्रभावित रेल सेवाओं को बहाल करने में जुटा है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही और रेल परिचालन को जल्द सामान्य करना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Assam Train AccidentAssam Train Derailment Todaybreaking newsDigaru Railway Station Train AccidentDigaru StationGuwahati NewsGuwahati Railway AccidentIndian RailwaysKolkata Sairang ExpressKolkata Sairang Express AccidentNortheast Frontier Railway NewsTrain Derailment

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .