AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दीपोत्सव के बीच मौसम के बदले मिजाज, सुबह-शाम हल्की ठंड तो दिन में तेज गर्मी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 8, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur Minimum temperature


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान में सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा तापमान

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। दीपोत्सव के उल्लास के बीच राजस्थान में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के उदयपुर सहित अधिकांश जिलों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि दोपहर में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के चलते नवंबर में भी दिन और रात के तापमान में सामान्य सर्दी का असर नजर नहीं आ रहा है। | Rajasthan Weather Update November 2026

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। वहीं, अजमेर संभाग को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा। इसके चलते रात के समय भी ठंड का प्रभाव अपेक्षाकृत कम बना हुआ है। | Rajasthan Weather Update November 2026

Deepawali wishes by vedanta hindustan zinc

पश्चिमी राजस्थान में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक अधिक

मौसम में आए बदलाव का सबसे अधिक असर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार बाड़मेर, जैसलमेर और पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान औसत से करीब 4.6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, माउंट आबू और श्रीगंगानगर में रात का तापमान औसत से करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा।

Diwali greetings from Bhuvnesh Vyas, Badgaon, Udaipur

लेकसिटी उदयपुर में भी गर्मी का असर बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ऐसे में सुबह-शाम हल्की ठंड के बावजूद दिन में गर्मी का अहसास बना हुआ है।

तमिलनाडु में भारी बारिश, दक्षिण भारत के कई राज्यों में अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु में भारी बारिश दर्ज की गई। यहां कई स्थानों पर 70 से 110 मिलीमीटर तक वर्षा हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 से 10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Diwali greetings from Sanjay Sharma, Badgaon, Councilor (Ward 1), Udaipur nagar nigam

कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी बारिश अथवा बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम के इस बदलाव का असर देखने को मिल सकता है।

नवंबर में भी गर्मी का अहसास, सर्दी का इंतजार

राजस्थान में नवंबर के महीने में आमतौर पर सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ने लगता है, लेकिन इस बार तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण सर्दी की शुरुआत धीमी दिखाई दे रही है। उदयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में फिलहाल दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का मिला-जुला मौसम बना हुआ है।

Geetanjali Hospital Cardiac Care

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsimd weather updateKashmir Snowfallrajasthan newsRajasthan Temperaturerajasthan weatherRajasthan Weather Update November 2026Tamil Nadu Rainudaipur news updateudaipur weatherweather news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .