AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Events & Promotion

पलाना कला गांव को आदर्श मॉडल गांव बनाने की पहल: अमेरिका के न्यू नवद्वीप धाम के संस्थापक सर्वजय माधव प्रभु ने जताई गांव को गोद लेने की इच्छा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 6, 2026
Reading Time: 2 mins read
Sarvajay Madhav Prabhu, founder of New Navadvip Dham in Texas, proposes to adopt Palana Kala village and support its development through cow protection, natural farming, education and employment


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धनतेरस पर ठाकुर जी के दर्शन के साथ शुरू हुआ विकास कार्यों का संकल्प, गौ-रक्षा, प्राकृतिक खेती, गुरुकुल और रोजगार सृजन पर रहेगा विशेष जोर

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के पलाना कला गांव को आत्मनिर्भर और आदर्श मॉडल गांव बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। भारत माता के गौरवशाली पुत्र एवं अमेरिका के टेक्सास स्थित न्यू नवद्वीप धाम के संस्थापक श्री सर्वजय माधव प्रभु (संजय सिंघानिया) का पलाना कला ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे गांव को आदर्श मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए गोद लेने की इच्छा व्यक्त की। Palana Kala Model Village udaipur

Sarvajay Madhav Prabhu, founder of New Navadvip Dham in Texas, proposes to adopt Palana Kala village and support its development through cow protection, natural farming, education and employment

कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ समाजसेवी चुन्नीलाल जैन, सरपंच प्रभु लाल, कृषि राज्य मंत्री के सह सचिव किशन लाल जाट, उपसरपंच पीयूष व्यास, चिकित्साधिकारी कैलाश जाटव, वार्ड पंच मांगी लाल खटीक, मनोहर लाल जैन, दीपक सालवी, प्रेम जाट, हीरा लाल, सत्यनारायण सोनी, दीपक माली, विक्रम वैष्णव, दिनेश वैष्णव, पप्पू गमेटी, छगन मेघवाल और सुरेश लोहार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। Palana Kala Model Village udaipur

Diwali greetings from Sanjay Sharma, Badgaon, Councilor (Ward 1), Udaipur nagar nigam

गांव की समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर हुआ मंथन

स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख आवश्यकताओं और विकास से जुड़ी चुनौतियों को सामने रखा। इनमें गौशाला निर्माण, प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और खेल सुविधाओं का विस्तार तथा महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

ग्रामीणों ने इन क्षेत्रों में मार्गदर्शन और सहयोग की आवश्यकता जताई, जिस पर सर्वजय माधव प्रभु ने सकारात्मक विचार व्यक्त किए।

Diwali greetings from Girish Joshi, Dev Construction, Badgaon, Udaipur

गौ-रक्षा, प्राकृतिक खेती और आध्यात्मिक शिक्षा से विकसित होगा आदर्श गांव

इस अवसर पर अमेरिका में रह रहे एनआरआई, उद्योगपति, इस्कॉन से जुड़े प्रभु एवं न्यू नवद्वीप धाम टेक्सास के संस्थापक सर्वजय माधव प्रभु ने कहा कि ठाकुर जी चारभुजानाथ श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से पलाना कला को आदर्श गांव बनाने के लिए वे हरसंभव योगदान देने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने गांव के विकास के लिए गौ-रक्षा, कृषि आधारित आत्मनिर्भरता, प्राकृतिक खेती, आध्यात्मिक शिक्षा, गुरुकुल व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

Diwali greetings from Bhuvnesh Vyas, Badgaon, Udaipur

सर्वजय माधव प्रभु परम पूज्य जयपताका स्वामी महाराज के शिष्य हैं। उन्होंने परम पूज्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सादा जीवन, उच्च विचार, गौ-प्रेम, कृषि आधारित आत्मनिर्भरता, प्राकृतिक खेती, व्यावहारिक कौशल शिक्षा और ग्रामीण समुदायों का समग्र विकास एक आदर्श ग्राम व्यवस्था के प्रमुख आधार हैं।

पूरे गांव को गोद लेकर आत्मनिर्भर बनाने की इच्छा जताई

सर्वजय माधव प्रभु ने पलाना कला के संपूर्ण गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए गोद लेने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आत्मनिर्भर और कृष्ण भावनामृत ग्राम व्यवस्था स्थापित करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य गांव में केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि कृषि, पशुपालन, शिक्षा, रोजगार, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता को जोड़कर एक स्थायी ग्रामीण विकास मॉडल तैयार करना है।

happy deepawali by ARCHI Group of Builders

धनतेरस पर ठाकुर जी के दर्शन के साथ हुआ कार्यारंभ

इस महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत शुभ धनतेरस के अवसर पर गांव के आराध्य ठाकुर जी चारभुजानाथ श्रीकृष्ण के मंदिर में दर्शन और आशीर्वाद लेकर की गई। इस दौरान साध्वी राधा रानी जी भी उपस्थित रहीं। पलाना कला को आदर्श मॉडल गांव बनाने की यह पहल ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास, सामाजिक सहभागिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई उम्मीद के रूप में देखी जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Cow ProtectionDhanterasModel VillageNatural FarmingNew Navadvip DhamPalana Kalarajasthan newsRural DevelopmentSanjay SinghaniaSarvajay Madhav PrabhuSelf-Reliant VillageUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .