AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मासूम शक्ल बना देते चकमा: नाबालिग चोर गिरोह का पर्दाफाश, मंदिरों में चोरी की 14 वारदातें कबूलीं

Lucky Jain by Lucky Jain
November 5, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur-minor-thief-gang-temple-theft-14-cases-busted


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर में सक्रिय नाबालिगों की चोर गैंग का प्रतापनगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो नाबालिग (बाल अपचारी) किशोरों को पकड़ा है। 15 और 17 वर्षीय दोनों किशोर खासतौर पर शहर के छोटे-छोटे मंदिरों और धार्मिक स्थलों को ही निशाना बनाते थे। दोनों ने मंदिरों में चोरी सहित 14 वारदातें कबूलीं हैं। पुलिस ने अपचारियों के कब्जे से चोरी की नकदी बरामद की। जेजे कोर्ट के आदेश पर दोनों को पुलिस ने सम्प्रेषण गृह भेज दिया है।

थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि दो बाल अपचारी (नाबालिग लड़कों) को पकड़ा है। ये दोनों दोस्त हैं और दिन में दर्शन करने के बहाने मंदिरों में घूम कर रैकी करते थे और रात को उन्हीं मंदिरों में दानपात्र का ताला तोड़ दानराशि चोरी कर ले जाते थे।

इनके परिवार वाले भी इनसे इतने दुखी थे कि दोनों लड़कों के पकड़े जाने की सूचना जब परिजनों को दी, तो इनसे मिलने परिवार से कोई नहीं आया। इन्होंने गलत संगति में ताला तोड़ना सीखा और फिर चोरी की वारदातें करनी शुरू कीं।

sojatia jewellers udaipur

मंदिरों से चोरी कर मिली राशि से खाते-पीते एश करते

पुलिस ने बताया मंदिरों में चोरी कर जो राशि मिलती उससे दोनों खाने-पीने, घूमने-फिरने में खर्च कर देते थे। ये घर नहीं जाते थे। कभी बस स्टैंड सो गए, कभी कहीं जगह देखी वहां सो गए, ऐसे में किसी को शक भी नहीं होता था।

बाल अपचारियों द्वारा कबूल की गईं वारदातें

  • प्रतापनगर थाना क्षेत्र डबोक रोड पर पेट्रोल पंप के पास माताजी के मंदिर का दानपात्र तोड़कर नगदी चुराई।
  • बोहरा गणेश जी मंदिर से प्रतापनगर की तरफ राडाजी के मंदिर से दानपात्र तोड़कर चोरी की।
  • देबारी टी पॉइंट पर हनुमान मंदिर का दानपात्र तोड़ा।
  • पुराना आरटीओ ढीकली रोड स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की।
  • हिरणमगरी थाना क्षेत्र पूजा पार्क (सेक्टर 04) व चौधरी हॉस्पिटल के पास और सेक्टर 06 सेवाश्रम रोड से सिगरेट के केबिन व पान के गल्ले तोड़कर सिगरेट व नगदी चुराई।
  • सेवाश्रम पुल के नीचे पराठे के ठेले का ताला तोड़कर नगदी चोरी की।
  • मनवा खेड़ा पार्क में हनुमान मंदिर और शांति नगर (सेक्टर 6) में राजाजी मंदिर का दानपात्र तोड़ा।
  • सवीना थाना क्षेत्र जड़ाव नर्सरी से मंडी रोड पर महादेव मंदिर के दानपात्र तोड़कर नगदी चुराई
  • लाल मगरी के पास जगन्नाथ मंदिर के दानपात्र तोड़कर नगदी चुराई।
  • 100 फीट माली कॉलोनी से परशुराम चौराहा की तरफ जाने वाले महादेव मंदिर में चोरी की।
  • लाल मगरी क्षेत्र में तीन से चार खंडहर मकानों से तांबा और लोहा चोरी किया।

खुलासा करने वाली टीम: गिरोह का खुलासा थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, एएसआई किशन सिंह, हेडकांस्टेबल राजुराम, कांस्टेबल सोहन शर्मा, राजपाल, तेजाराम, हितेन्द्र सिंह, धर्माराम टीम ने किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: latest news in hindiMinor Thief GangRajasthan Crime NewsRajasthan PoliceTemple Theft GangudaipurUdaipur Crime NewsUdaipur newsudaipur news updateudaipur pratapnagar policeUdaipur temple theft

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .